कान्हा माखन स्कूल में 'बोधि पथ कार्यशाला' का समापन, बच्चों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक छोड़ने का...
- 3h ago
मथुरा जंक्शन जीआरपी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। ऑटो स्वामी हुजैफ कुरैशी की सूचना पर जीआरपी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गेट नंबर-1 के सर्कुलेटिंग एरिया से छोटेलाल नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का रहने वाला है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ऑटो संख्या UP-85 GT-4791 बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। बरामद ऑटो को सुरक्षित कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जीआरपी अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है या नहीं। पुलिस का कहना है कि रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों और उनके वाहनों की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
मथुरा जंक्शन जीआरपी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। ऑटो स्वामी हुजैफ कुरैशी की सूचना पर जीआरपी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गेट नंबर-1 के सर्कुलेटिंग एरिया से छोटेलाल नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ऑटो संख्या UP-85 GT-4791 बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। बरामद ऑटो को सुरक्षित कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जीआरपी अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है या नहीं। पुलिस का कहना है कि रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों और उनके वाहनों की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!