वृंदावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 शातिर चोर गिरफ्तार; चोरी के 5 मोबाइल, पर्स और अवैध चाकू बरामद

  • 5h ago
  • 148 views


मथुरा। थाना वृंदावन पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खुलासे में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल फोन, दो पर्स, नकदी तथा एक अवैध चाकू (छुरा) बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 की रात करीब 9:13 बजे रंगीली कुंज, वृंदावन क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यश वैष्णव (जोधपुर, राजस्थान), कृष्णा (जमशेदपुर, वर्तमान निवासी संत कॉलोनी वृंदावन), ब्रजमोहन (धोरेरा, थाना जैत) और मनमोहन (रतन छत्री, वृंदावन) के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल फोन, दो पर्स, विभिन्न बैंक कार्ड, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र, ₹700 नकद तथा एक अवैध लोहे का छुरा बरामद हुआ। बरामद सामान में दिव्यांग पहचान पत्र, बैंक कार्ड और अन्य दस्तावेज भी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने की प्रक्रिया में जुटी है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना वृंदावन में मु.अ.सं. 439/2026 के तहत संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ के खिलाफ पहले से भी चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की, जिसमें चौकी प्रभारी बिहारीजी उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अब बरामद सामान के संबंध में अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now