कान्हा माखन स्कूल में 'बोधि पथ कार्यशाला' का समापन, बच्चों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक छोड़ने का...
- 3h ago
वृंदावन के चीरघाट पर सोमवार को यमुना स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिहार से परिजनों के साथ दर्शन करने आए तीन युवक स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। परिजनों की चीख-पुकार सुनते ही घाट पर मौजूद स्थानीय नाविकों ने बिना देर किए यमुना में छलांग लगा दी।
नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीसरा युवक गहरे पानी में समा गया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है।
इस साहसिक रेस्क्यू अभियान में नाविक हरेन्द्र, गोपाल, जितेंद्र, सुरेश, दुर्गाप्रसाद और भूरा की अहम भूमिका रही। नाविक हरेन्द्र ने बताया कि परिजनों की आवाज सुनते ही सभी लोग तुरंत नदी में कूद पड़े। दो युवकों को समय रहते बचा लिया गया, लेकिन तीसरे युवक को बाहर निकालने तक काफी देर हो चुकी थी।
घटना के बाद चीरघाट पर शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि यमुना में स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से बचें और पूरी सावधानी बरतें।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर