सीएम योगी के चित्रकूट दौरे की तैयारियां तेज, एडीजी ने संभाला सुरक्षा मोर्चा

  • 4h ago
  • 109 views


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 8 और 9 जुलाई को प्रस्तावित चित्रकूट और बांदा दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री चित्रकूट में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही सीआईसी ग्राउंड में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

दौरे को देखते हुए जनसभा के लिए मंच निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। वहीं हेलीपैड, सर्किट हाउस और सभा स्थल पर तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

इसी क्रम में प्रयागराज जोन के एडीजी ज्योति नारायण ने चित्रकूट पहुंचकर हेलीपैड, जनसभा स्थल और सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि मुख्यमंत्री का दौरा पूरी तरह सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now