कान्हा माखन स्कूल में 'बोधि पथ कार्यशाला' का समापन, बच्चों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक छोड़ने का...
- 3h ago
आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से बातचीत की और शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें सामान्य ज्ञान, खेलकूद, सांस्कृतिक और नैतिक गतिविधियों से भी जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में बच्चों का सर्वांगीण विकास बेहद आवश्यक है, जिससे उनका आत्मविश्वास और व्यक्तित्व मजबूत हो सके।
जिलाधिकारी ने विद्यालयों में साफ-सफाई, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए।
डीएम मनीष बंसल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक बच्चे को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से बातचीत की और शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें सामान्य ज्ञान, खेलकूद, सांस्कृतिक और नैतिक गतिविधियों से भी जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में बच्चों का सर्वांगीण विकास बेहद आवश्यक है, जिससे उनका आत्मविश्वास और व्यक्तित्व मजबूत हो सके। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में साफ-सफाई, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। डीएम मनीष बंसल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक बच्चे को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!