गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 17h ago
बदायूं (उत्तर प्रदेश): बदायूं के दातागंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में लाए गए 28 वर्षीय राजेश की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर हिरासत में मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि युवक की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है।
पुलिस के अनुसार, गांव अटसेना में भंडारे के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद राजेश को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। शुक्रवार शाम वह टॉयलेट गया और लौटने के कुछ ही देर बाद अचानक थाने के फर्श पर गिर पड़ा। पुलिसकर्मी उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
राजेश के भाई और पत्नी का आरोप है कि उसे पूरी रात थाने में रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई। परिवार का कहना है कि जब पुलिस उसे घर से लेकर गई थी, तब वह पूरी तरह स्वस्थ था और मौत की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि थाने की CCTV फुटेज की जांच में राजेश के साथ मारपीट का कोई दृश्य सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम पैनल की प्रारंभिक रिपोर्ट में शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं और मृत्यु का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। मामले की जांच सक्षम अधिकारी को सौंप दी गई है।
बदायूं (उत्तर प्रदेश): बदायूं के दातागंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में लाए गए 28 वर्षीय राजेश की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर हिरासत में मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि युवक की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। पुलिस के अनुसार, गांव अटसेना में भंडारे के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद राजेश को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। शुक्रवार शाम वह टॉयलेट गया और लौटने के कुछ ही देर बाद अचानक थाने के फर्श पर गिर पड़ा। पुलिसकर्मी उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राजेश के भाई और पत्नी का आरोप है कि उसे पूरी रात थाने में रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई। परिवार का कहना है कि जब पुलिस उसे घर से लेकर गई थी, तब वह पूरी तरह स्वस्थ था और मौत की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि थाने की CCTV फुटेज की जांच में राजेश के साथ मारपीट का कोई दृश्य सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम पैनल की प्रारंभिक रिपोर्ट में शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं और मृत्यु का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। मामले की जांच सक्षम अधिकारी को सौंप दी गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!