गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 17h ago
कोसीकलां। नगर के अति संवेदनशील और प्रमुख सराफा बाजार में पिछले तीन दिनों से एक लावारिस ई-रिक्शा खड़ा होने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। बाजार खुलने पर जब दुकानदारों ने लगातार एक ही स्थान पर ई-रिक्शा खड़ा देखा तो उसके मालिक की तलाश की गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति उसे अपना बताने सामने नहीं आया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए व्यापारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। व्यापारियों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद देर शाम तक पुलिस मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंची, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ गई।
सराफा बाजार नगर का सबसे संवेदनशील और व्यस्त कारोबारी क्षेत्र माना जाता है। ऐसे इलाके में तीन दिन तक किसी वाहन का लावारिस खड़ा रहना व्यापारियों के लिए चिंता का विषय बन गया। उनका कहना है कि समय रहते जांच न होने से किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
वहीं, प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि चौकी पुलिस को ई-रिक्शे की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। पुलिस वाहन के मालिक और उसके बाजार में खड़े होने के कारणों की जानकारी जुटा रही है तथा मामले की जांच जारी है।
कोसीकलां। नगर के अति संवेदनशील और प्रमुख सराफा बाजार में पिछले तीन दिनों से एक लावारिस ई-रिक्शा खड़ा होने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। बाजार खुलने पर जब दुकानदारों ने लगातार एक ही स्थान पर ई-रिक्शा खड़ा देखा तो उसके मालिक की तलाश की गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति उसे अपना बताने सामने नहीं आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए व्यापारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। व्यापारियों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद देर शाम तक पुलिस मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंची, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ गई। सराफा बाजार नगर का सबसे संवेदनशील और व्यस्त कारोबारी क्षेत्र माना जाता है। ऐसे इलाके में तीन दिन तक किसी वाहन का लावारिस खड़ा रहना व्यापारियों के लिए चिंता का विषय बन गया। उनका कहना है कि समय रहते जांच न होने से किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं, प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि चौकी पुलिस को ई-रिक्शे की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। पुलिस वाहन के मालिक और उसके बाजार में खड़े होने के कारणों की जानकारी जुटा रही है तथा मामले की जांच जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!