भूतेश्वर स्टेशन पर 5 ट्रेनों का ब्रेक! 6 से 30 सितंबर तक नहीं होगा ठहराव

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 18h Ago 166 Views


मथुरा से रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर। भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर नई अप मुख्य लाइन बिछाने के लिए होने वाले निर्माण कार्य के चलते 6 सितंबर से 30 सितंबर तक पांच दैनिक ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया गया है। अगर आपकी यात्रा भूतेश्वर से है, तो पहले ये रिपोर्ट जरूर देखिए।

रेलवे प्रशासन ने भूतेश्वर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या-1 को हटाकर नई अप मुख्य लाइन बिछाने का कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है। इसी वजह से 6 से 30 सितंबर तक स्टेशन पर पांच ट्रेनों का ठहराव बंद रहेगा।

प्रभावित ट्रेनों में पलवल–आगरा कैंट, नई दिल्ली–धौलपुर, शकूर बस्ती–मथुरा जंक्शन और गाजियाबाद–मथुरा जंक्शन रूट की कुल पांच दैनिक ट्रेनें शामिल हैं। इस अवधि में ये ट्रेनें भूतेश्वर स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें और आवश्यकतानुसार मथुरा जंक्शन या अन्य वैकल्पिक स्टेशन से यात्रा की योजना बनाएं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now