गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 17h ago
थाना नौहझील पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत नौहझील पुलिस ने 29 अगस्त 2026 को सुबह 4:35 बजे नौहझील-गौमत रोड स्थित अलीगढ़ बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान आरोपी आजाद पुत्र सलीम (28 वर्ष) निवासी ग्राम गौमत, थाना खैर, जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में बरामद मोटरसाइकिल का वास्तविक पंजीकरण नंबर UP 85 BX 1305 पाया गया, जबकि उस पर UP 81 AT 8145 की फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा संख्या 269/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर वाहन चोरी और फर्जी नंबर प्लेट के इस्तेमाल से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
थाना नौहझील पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत नौहझील पुलिस ने 29 अगस्त 2026 को सुबह 4:35 बजे नौहझील-गौमत रोड स्थित अलीगढ़ बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान आरोपी आजाद पुत्र सलीम (28 वर्ष) निवासी ग्राम गौमत, थाना खैर, जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में बरामद मोटरसाइकिल का वास्तविक पंजीकरण नंबर UP 85 BX 1305 पाया गया, जबकि उस पर UP 81 AT 8145 की फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा संख्या 269/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर वाहन चोरी और फर्जी नंबर प्लेट के इस्तेमाल से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!