श्रीकृष्ण जन्मभूमि की रजत संकल्प शिला का महंत नृत्य गोपाल दास ने किया पूजन

  • संवाददाता: गोपाल चतुर्वेदी
  • 20h Ago 137 Views


अयोध्या में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर रजत यानी चांदी से निर्मित संकल्प शिला का पूजन किया गया।

 राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने श्रावणी पर्व पर मणिराम छावनी में शिला का पूजन किया

शिला के पहुंचने पर संतों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर  स्वागत किया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया

हिंदू पक्षकार दिनेश फलाहारी महाराज ने बताया कि शिला को पहले सरयू नदी में स्नान कराकर महाआरती कराई गई। इसके बाद हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में पूजन कर शिला को संकल्पित किया गया उन्होंने बताया कि ब्रजभूमि सहित देश के एक लाख गांवों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर शिला का पूजन कराया जाएगा


ब्रज धामाचार्य परिषद के महामंत्री पं. राजेश पाठक को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। 1 सितंबर को शिला विशेष वाहन से ब्रजभूमि पहुंचेगी और सबसे पहले वृंदावन में संतों द्वारा पूजन किया जाएगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now