रक्षाबंधन पर बहनों ने लगवाई भाई के नाम की मेहंदी

  • 20h Ago 121 Views


भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन को लेकर मथुरा के बाजारों में रौनक चरम पर है। राखियों के साथ-साथ ब्यूटी पार्लरों में भी बहनों और युवतियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, जहां वे अपने भाइयों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ हाथों पर खूबसूरत मेहंदी रचा रही हैं।

शहर के विभिन्न ब्यूटी पार्लरों में शुक्रवार के रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही मेहंदी लगवाने वालों की लंबी कतारें लगी रहीं। किसी ने बड़े अक्षरों में अपने भाई का नाम लिखवाया, तो किसी ने आकर्षक डिजाइनों के बीच मेहंदी से नाम छिपाकर उसे खास सरप्राइज का रूप दिया।

एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर मेहंदी को लेकर बहनों में खासा उत्साह है। आधुनिक और पारंपरिक डिजाइनों की सबसे अधिक मांग देखने को मिल रही है, वहीं कई युवतियां अपने भाई के नाम वाली कस्टम मेहंदी डिजाइनों को पसंद कर रही हैं।

मेहंदी लगवाने आई बहनों ने बताया कि रक्षाबंधन उनके लिए केवल राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई के प्रति प्रेम और स्नेह व्यक्त करने का विशेष अवसर है। इसलिए वे अपने हाथों पर मेहंदी से भाई का नाम लिखवाकर उन्हें एक यादगार सरप्राइज देना चाहती हैं।

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बाजारों और ब्यूटी पार्लरों में दिखाई दे रही यह रौनक भाई-बहन के अटूट रिश्ते की मिठास को और भी खास बना रही है

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now