जन्मभूमि क्षेत्र की अधिकारीयों ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त ने देर रात किया निरीक्षण

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 21h Ago 216 Views


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा आगमन की संभावना के मद्देनजर शुक्रवार को जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार और नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

अधिकारियों ने मंदिर परिसर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली गई जन्माष्टमी पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों को परखा गया

अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाओं पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now