गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 17h ago
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना राया की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच–बैड टच, उनके कानूनी अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों, बसों और रास्तों में मनचलों व शोहदों द्वारा छेड़छाड़ की घटना होने पर भयभीत होने के बजाय तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने और एफआईआर कराने के लिए प्रेरित किया।
महिलाओं को व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में महिला एवं बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। इसके अलावा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930 सहित विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना राया की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच–बैड टच, उनके कानूनी अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों, बसों और रास्तों में मनचलों व शोहदों द्वारा छेड़छाड़ की घटना होने पर भयभीत होने के बजाय तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने और एफआईआर कराने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में महिला एवं बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। इसके अलावा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930 सहित विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!