Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 29 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बदायूं में पुलिस हिरासत में युवक की मौत: परिवार ने लगाए पिटाई के आरोप, CCTV पर पुलिस का दावा

बदायूं (उत्तर प्रदेश): बदायूं के दातागंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में लाए गए 28 वर्षीय राजेश की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर हिरासत में मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि युवक की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है।

पुलिस के अनुसार, गांव अटसेना में भंडारे के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद राजेश को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। शुक्रवार शाम वह टॉयलेट गया और लौटने के कुछ ही देर बाद अचानक थाने के फर्श पर गिर पड़ा। पुलिसकर्मी उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

राजेश के भाई और पत्नी का आरोप है कि उसे पूरी रात थाने में रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई। परिवार का कहना है कि जब पुलिस उसे घर से लेकर गई थी, तब वह पूरी तरह स्वस्थ था और मौत की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि थाने की CCTV फुटेज की जांच में राजेश के साथ मारपीट का कोई दृश्य सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम पैनल की प्रारंभिक रिपोर्ट में शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं और मृत्यु का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। मामले की जांच सक्षम अधिकारी को सौंप दी गई है।

Previous News

ग्रेटर नोएडा में 6 साल की मासूम की हत्या - CCTV में दिखा पड़ोसी युवक, घर के पास बोरे में मिला शव

Next News

5253वें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज, अभूतपूर्व होगा जन्माष्टमी का आयोजन, सचिव- कपिल शर्मा