मेघपुर में लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 20h Ago 88 Views


 ग्राम मेघपुर में शुक्रवार को पांचवीं वार्षिक लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और जोश के साथ किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमती चरण देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मेघपुर फरह परिसर में हुआ, जिसमें जिले व क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, संतुलन और खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। आयोजकों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 5100 रुपये, द्वितीय स्थान पर 3100 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।

आयोजक मां शीतला डेयरी, करनपुर, फरह, मथुरा के चेयरमैन राकेश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच मिलता है।

 इस अवसर पर झम्मनलाल , राधेश्याम, सतीश, भूपेंद्र, रमाकांत, रामवीर सिंह , रामजीत सिंह, योगेंद्, अंतराम, रमेश प्रधान, सुग्रीव नेता, मुन्नालाल, मंगलसिंह आदि लोग मौजूद रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now