DGP राजीव कृष्ण की कलाई पर सजी राखी, पुलिस मुख्यालय पर मना रक्षाबंधन का त्यौहार

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 50d Ago 197 Views


पुलिस मुख्यालय में रक्षाबंधन के अवसर पर भावुक और सौहार्दपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आदर्श माध्यमिक विद्यालय की 20 बालिकाएं पुलिस मुख्यालय पहुंचीं और पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

बालिकाओं द्वारा पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधने का दृश्य भावुक करने वाला रहा। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और बालिकाओं के बीच भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर DGP राजीव कृष्ण ने सभी बालिकाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पर्व को आपसी सौहार्द, सुरक्षा और भाईचारे की भावना से जोड़ते हुए एक खास संदेश दिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now