जिस मासूम पर गिरा प्लास्टर… इलाज के दौरान उसकी मौत, SN अस्पताल पर उठे बड़े सवाल

  • 1 day ago
  • 100 views


आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा टल गया, जब बच्चों के वार्ड की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के वक्त वार्ड में कई मासूम मरीज भर्ती थे, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छत से प्लास्टर गिरते ही वार्ड में मौजूद तीमारदार और स्टाफ घबरा गए। मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। हादसे में एक बच्चे के घायल होने की सूचना है, जबकि बाकी बच्चों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया।

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने मौके का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त हिस्से को खाली करा दिया। साथ ही भवन की अन्य छतों और वार्डों की भी जांच शुरू कर दी गई है, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो।

इस हादसे ने सरकारी अस्पतालों की जर्जर इमारतों और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now