मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गोवर्धन में महिलाओं को किया जागरूक

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 21h Ago 94 Views


उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना गोवर्धन की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर, गुड टच–बैड टच, उनके कानूनी अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों, बसों और रास्तों में छेड़छाड़ या शोहदों की हरकत होने पर डरने के बजाय तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने के संबंध में भी जागरूक किया गया। महिलाओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने और किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी गई।

पुलिस टीम ने यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930—की विस्तृत जानकारी भी महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now