अमृतसर में खड़ी बाइक का आगरा में कटा चालान, एयरफोर्स कर्मी ने फर्जी नंबर प्लेट की जताई आशंका

  • संवाददाता: किशन कुमार वर्मा
  • 2d Ago 182 Views


मथुरा (सुरीर): थाना सुरीर क्षेत्र के गांव हरनौल निवासी भारतीय वायुसेना कर्मी किशन कुमार शर्मा की मोटरसाइकिल के नंबर का कथित दुरुपयोग कर आगरा में चालान काटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल होने की आशंका जताते हुए पुलिस और परिवहन विभाग से जांच की मांग की है।

किशन कुमार शर्मा ने बताया कि वह अमृतसर (पंजाब) में भारतीय वायुसेना में तैनात हैं। उनकी होंडा शाइन (UP85 BU 2768) अमृतसर में खड़ी थी, लेकिन 25 अगस्त को उनके मोबाइल पर आगरा आरटीओ की ओर से ₹1,000 के चालान का संदेश प्राप्त हुआ। बाइक अमृतसर में होने के बावजूद आगरा में चालान होने से वह हैरान रह गए।

पीड़ित का कहना है कि संभवतः किसी अन्य वाहन पर उनकी मोटरसाइकिल का नंबर अवैध रूप से लगाया गया है। उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ थाना सुरीर में भी लिखित तहरीर देकर संबंधित वाहन और उसके चालक की पहचान करने की मांग की है।

किशन कुमार ने आशंका जताई कि यदि उनके नंबर का दुरुपयोग किसी आपराधिक घटना में हुआ तो उन्हें बेवजह कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now