ग्रेटर नोएडा में 6 साल की मासूम की हत्या - CCTV में दिखा पड़ोसी युवक, घर के पास बोरे में मिला शव

  • 18h Ago 113 Views


ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। बच्ची घर के बाहर खेलते समय लापता हुई थी और अगले दिन उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर एक बोरे में मिला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोस में रहने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है।

परिजनों के अनुसार, गुरुवार शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी वह अचानक गायब हो गई। काफी तलाश के बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरों में एक युवक बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर हत्या के कारणों और अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच की जाएगी

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now