मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं को किया जागरूक, आत्मरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

  • 2d Ago 136 Views


मथुरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना सुरीर पुलिस ने महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, उनके अधिकारों तथा महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को गुड टच-बैड टच, छेड़छाड़ से बचाव और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली घटनाओं में बिना डरे तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने बताया कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की घटना होने पर 1090 वीमेन पावर लाइन और नजदीकी थाने पर तुरंत संपर्क करें।

अभियान के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने के संबंध में भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।

पुलिस टीम ने विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की, जिनमें 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस, 101 अग्निशमन सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रमुख हैं।

मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना तथा समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now