सुरीर थाने में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल, पुलिसकर्मियों को आग से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण

  • संवाददाता: किशन कुमार वर्मा
  • 2d Ago 161 Views


मथुरा (सुरीर): थाना सुरीर परिसर में गुरुवार सुबह मांट फायर स्टेशन की टीम ने अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की। फायर स्टेशन प्रभारी निरीक्षक किशन लाल के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों को आग लगने की विभिन्न परिस्थितियों से निपटने और समय रहते प्रभावी बचाव के उपायों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों को पांच प्रकार की आग और उन्हें बुझाने के तीन प्रमुख अग्निशमन तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बिजली के शॉर्ट सर्किट, रसोई गैस रिसाव और अन्य कारणों से आग लगने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले सुरक्षा कदमों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया।

फायर टीम ने बताया कि प्रत्येक प्रकार की आग के लिए अलग-अलग अग्निशमन विधि अपनाना आवश्यक होता है। सही तकनीक का उपयोग करने से आग पर शीघ्र नियंत्रण पाया जा सकता है और बड़े हादसों को टाला जा सकता है।

प्रभारी निरीक्षक किशन लाल ने बताया कि जनपद के राया, बलदेव, सुरीर, नौहझील, जमुनापार और मांट थानों में चरणबद्ध तरीके से मॉक ड्रिल आयोजित कर पुलिसकर्मियों को आपदा एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति प्रशिक्षित किया जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now