वृंदावन में मिशन शक्ति का जागरूकता अभियान: महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 1d Ago 107 Views


उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना वृंदावन की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों, बसों या रास्तों में छेड़छाड़ अथवा उत्पीड़न की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

इसके साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया। महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में 1930 साइबर हेल्पलाइन का उपयोग करने की सलाह दी गई।

पुलिस टीम ने यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन 1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930 की विस्तृत जानकारी देकर आपातकालीन परिस्थितियों में उनके उपयोग के बारे में बताया

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now