राधाष्टमी उत्सव को लेकर एसएसपी मथुरा ने बरसाना में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 13h Ago 164 Views


राधाष्टमी उत्सव के दृष्टिगत आज दिनांक 18.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मथुरा द्वारा कस्बा बरसाना के प्रमुख मार्गों, राधा रानी मंदिर के आसपास के क्षेत्रों, मंदिर परिक्रमा मार्ग एवं अन्य संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया।

राधाष्टमी पर्व के दौरान कस्बा बरसाना में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन एवं सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल के साथ कस्बा बरसाना में राधा रानी मंदिर के आसपास के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, श्रद्धालुओं की सहायता करने एवं भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

पुलिस प्रशासन द्वारा राधाष्टमी उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कानून-व्यवस्था, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now