राधा अष्टमी पर बरसाना में 20 लाख श्रद्धालुओं की तैयारी, 7 ज़ोन और 20 सेक्टर...
- 12h ago
मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में कृष्ण विहार कॉलोनी में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ दबोचकर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
थाना जमुनापार पुलिस के अनुसार 15-16 सितंबर की रात कृष्ण विहार कॉलोनी में हवाई फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
18 सितंबर को देर रात करीब 12:10 बजे चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोशन विहार कॉलोनी के पीछे खाली स्थान से अभिषेक उर्फ अनिल उर्फ अब्शू निवासी रोशन विहार को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक के खिलाफ पहले भी मारपीट, धमकी, जुआ और गुण्डा अधिनियम सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार के नेतृत्व में जमुनापार पुलिस टीम ने की।
मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में कृष्ण विहार कॉलोनी में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ दबोचकर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। थाना जमुनापार पुलिस के अनुसार 15-16 सितंबर की रात कृष्ण विहार कॉलोनी में हवाई फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। 18 सितंबर को देर रात करीब 12:10 बजे चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोशन विहार कॉलोनी के पीछे खाली स्थान से अभिषेक उर्फ अनिल उर्फ अब्शू निवासी रोशन विहार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक के खिलाफ पहले भी मारपीट, धमकी, जुआ और गुण्डा अधिनियम सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार के नेतृत्व में जमुनापार पुलिस टीम ने की।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!