राधा अष्टमी पर बरसाना में 20 लाख श्रद्धालुओं की तैयारी, 7 ज़ोन और 20 सेक्टर...
- 12h ago
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार शाम मथुरा-वृंदावन में ‘संकल्प ही सेवा’ अभियान के तहत भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्ज्वलित कर सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।
शाम करीब 7 बजे शुरू हुए दीपोत्सव में केशीघाट, गीता शोध संस्थान, श्रीकृष्ण कुंड (महोली), विश्राम घाट स्थित राजा घाट, गोकुल बैराज एसटीपी, मसानी एसटीपी, चंद्रपुरी मंदिर और शांतनु कुंड दीपों की रोशनी से आलोकित हो उठे। दीपों से सजे इन स्थलों ने श्रद्धा और सांस्कृतिक विरासत का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया।
राजा घाट पर आयोजित मुख्य समारोह में मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। सभी ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और सेवा व स्वच्छता का सामूहिक संकल्प लिया।
नगर निगम के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य केवल दीप प्रज्ज्वलन नहीं, बल्कि नागरिकों में स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित मथुरा-वृंदावन के निर्माण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना था। दीपोत्सव के माध्यम से ब्रज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान भी भव्य रूप में उभरकर सामने आई।
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार शाम मथुरा-वृंदावन में ‘संकल्प ही सेवा’ अभियान के तहत भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्ज्वलित कर सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। शाम करीब 7 बजे शुरू हुए दीपोत्सव में केशीघाट, गीता शोध संस्थान, श्रीकृष्ण कुंड (महोली), विश्राम घाट स्थित राजा घाट, गोकुल बैराज एसटीपी, मसानी एसटीपी, चंद्रपुरी मंदिर और शांतनु कुंड दीपों की रोशनी से आलोकित हो उठे। दीपों से सजे इन स्थलों ने श्रद्धा और सांस्कृतिक विरासत का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। राजा घाट पर आयोजित मुख्य समारोह में मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। सभी ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और सेवा व स्वच्छता का सामूहिक संकल्प लिया। नगर निगम के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य केवल दीप प्रज्ज्वलन नहीं, बल्कि नागरिकों में स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित मथुरा-वृंदावन के निर्माण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना था। दीपोत्सव के माध्यम से ब्रज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान भी भव्य रूप में उभरकर सामने आई।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!