राधा अष्टमी पर बरसाना में 20 लाख श्रद्धालुओं की तैयारी, 7 ज़ोन और 20 सेक्टर...
- 12h ago
मथुरा नगर निगम के वार्ड नंबर 12 स्थित राधेश्याम कॉलोनी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल नजर आ रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर, गंदगी से अटी नालियां और दुर्गंध से परेशान स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई की मांग की है।
राधेश्याम कॉलोनी में कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण गलियों में गंदगी का अंबार लग गया है। नालियां कचरे से जाम हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैली हुई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मी नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं आते, जिसके चलते समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। कूड़े के ढेर के बीच बेसहारा गायें पॉलिथीन और कचरा खाने को मजबूर हैं, जो उनके जीवन के लिए भी खतरा बन गया है।
गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और कॉलोनीवासियों को डेंगू, मलेरिया तथा अन्य संक्रामक बीमारियों का डर सता रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ।
मथुरा नगर निगम के वार्ड नंबर 12 स्थित राधेश्याम कॉलोनी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल नजर आ रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर, गंदगी से अटी नालियां और दुर्गंध से परेशान स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई की मांग की है। राधेश्याम कॉलोनी में कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण गलियों में गंदगी का अंबार लग गया है। नालियां कचरे से जाम हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैली हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मी नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं आते, जिसके चलते समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। कूड़े के ढेर के बीच बेसहारा गायें पॉलिथीन और कचरा खाने को मजबूर हैं, जो उनके जीवन के लिए भी खतरा बन गया है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और कॉलोनीवासियों को डेंगू, मलेरिया तथा अन्य संक्रामक बीमारियों का डर सता रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!