राधा अष्टमी पर बरसाना में 20 लाख श्रद्धालुओं की तैयारी, 7 ज़ोन और 20 सेक्टर...
- 12h ago
राधाष्टमी महोत्सव को लेकर बरसाना में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में स्थानीय एवं गैर जनपद से आए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की विस्तृत रणनीति तय की।
देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के बरसाना पहुंचने की संभावना को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को 7 सुरक्षा जोन और 33 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की चौबीसों घंटे तैनाती रहेगी।
बैठक में श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित दर्शन, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन व्यवस्थाओं और यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने बरसाना के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के साथ पार्किंग स्थलों को भी चिन्हित कर दिया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक के बाद डीएम और एसएसपी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय, संवेदनशीलता और पूर्ण मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए, जिससे राधाष्टमी महोत्सव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।
राधाष्टमी महोत्सव को लेकर बरसाना में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में स्थानीय एवं गैर जनपद से आए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की विस्तृत रणनीति तय की। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के बरसाना पहुंचने की संभावना को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को 7 सुरक्षा जोन और 33 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की चौबीसों घंटे तैनाती रहेगी। बैठक में श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित दर्शन, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन व्यवस्थाओं और यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने बरसाना के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के साथ पार्किंग स्थलों को भी चिन्हित कर दिया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक के बाद डीएम और एसएसपी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय, संवेदनशीलता और पूर्ण मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए, जिससे राधाष्टमी महोत्सव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!