बाल अपचारियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए न्यायपालिका की पहल

  • संवाददाता: आरती शर्मा
  • 18h Ago 13 Views


मथुरा में किशोर न्याय प्रणाली के तहत बाल अपचारियों के पुनर्वास और कौशल विकास की दिशा में न्यायपालिका ने एक सराहनीय पहल की है। जनपद न्यायाधीश विकास कुमार ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर किशोरों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए 5 डेस्कटॉप कंप्यूटर सिस्टम भेंट किए।

राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डोनर एंड गायरोस के सहयोग से उपलब्ध कराए गए कंप्यूटर सिस्टम किशोरों को कंप्यूटर शिक्षा और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किए गए। इसका लक्ष्य आवासित किशोरों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उनके पुनर्वास को मजबूती देना है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता सिंह ने कहा कि किशोरों के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित प्रशिक्षण, शिक्षा और सकारात्मक वातावरण बेहद आवश्यक है। उन्होंने आधुनिक तकनीक के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी दी।

निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने सम्प्रेक्षण गृह के आवास, भोजनालय, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि जल्द ही यहां व्यवस्थित रूप से कंप्यूटर शिक्षा की नियमित कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी, जिससे किशोरों के भविष्य को नई दिशा मिल सके।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now