राधा अष्टमी पर बरसाना में 20 लाख श्रद्धालुओं की तैयारी, 7 ज़ोन और 20 सेक्टर...
- 12h ago
वृन्दावन। श्रीधाम वृन्दावन स्थित वानप्रस्थ धाम के संस्थापक एवं सुप्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता डॉ. चतुर नारायण पाराशर महाराज का 45वाँ जन्मदिवस इस वर्ष व्यक्तिगत उत्सव के बजाय ‘सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में श्रद्धा, सेवा और समाजहित के संकल्प के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत रुद्राभिषेक, शांति यज्ञ, संत सेवा, गौ सेवा और वृक्षारोपण से हुई। सेवा कार्यों के अंतर्गत 225 दिव्यांग एवं मूक-बधिर बच्चों को पाठ्य सामग्री और स्कूल बैग वितरित किए गए, जिससे उनके शिक्षा अभियान को नई प्रेरणा मिली।
सायंकाल आयोजित संत समागम एवं विद्वत संगोष्ठी में अनेक पूज्य संतों और विद्वानों की गरिमामयी उपस्थिति रही। महाराज श्री के 45वें जन्मवर्ष के उपलक्ष्य में 45 वरिष्ठजनों को शॉल, श्रीफल और सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा 45 सेवा-ज्योतियाँ प्रज्ज्वलित कर सेवा और संस्कार का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. चतुर नारायण पाराशर महाराज ने कहा कि “जीवन का वास्तविक आनंद सेवा में है, और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग पहुँचाना ही सच्ची साधना है।”
वृन्दावन। श्रीधाम वृन्दावन स्थित वानप्रस्थ धाम के संस्थापक एवं सुप्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता डॉ. चतुर नारायण पाराशर महाराज का 45वाँ जन्मदिवस इस वर्ष व्यक्तिगत उत्सव के बजाय ‘सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में श्रद्धा, सेवा और समाजहित के संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रुद्राभिषेक, शांति यज्ञ, संत सेवा, गौ सेवा और वृक्षारोपण से हुई। सेवा कार्यों के अंतर्गत 225 दिव्यांग एवं मूक-बधिर बच्चों को पाठ्य सामग्री और स्कूल बैग वितरित किए गए, जिससे उनके शिक्षा अभियान को नई प्रेरणा मिली। सायंकाल आयोजित संत समागम एवं विद्वत संगोष्ठी में अनेक पूज्य संतों और विद्वानों की गरिमामयी उपस्थिति रही। महाराज श्री के 45वें जन्मवर्ष के उपलक्ष्य में 45 वरिष्ठजनों को शॉल, श्रीफल और सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा 45 सेवा-ज्योतियाँ प्रज्ज्वलित कर सेवा और संस्कार का संदेश दिया गया। इस अवसर पर डॉ. चतुर नारायण पाराशर महाराज ने कहा कि “जीवन का वास्तविक आनंद सेवा में है, और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग पहुँचाना ही सच्ची साधना है।”
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!