राधा अष्टमी पर बरसाना में 20 लाख श्रद्धालुओं की तैयारी, 7 ज़ोन और 20 सेक्टर...
- 12h ago
मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित मुंगेर मंदिर के पास गुरुवार रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 10:30 बजे युवक का ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया था। मौके पर मौजूद राहगीरों ने ई-रिक्शा को सीधा कराया। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर बाद वही युवक मंदिर के सामने पेड़ से फंदे पर लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या, हादसा और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.
मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित मुंगेर मंदिर के पास गुरुवार रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 10:30 बजे युवक का ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया था। मौके पर मौजूद राहगीरों ने ई-रिक्शा को सीधा कराया। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर बाद वही युवक मंदिर के सामने पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या, हादसा और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!