होमगार्ड्स को IDBI बैंक की नई सौगात, विशेष वेतन खाते के साथ मिलेगा बीमा सुरक्षा कवच

  • संवाददाता: आरती शर्मा
  • 19h Ago 93 Views


उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आईडीबीआई बैंक लिमिटेड ने होमगार्ड्स कर्मियों के लिए विशेष कॉरपोरेट पेरोल और वेतन खाता पैकेज की शुरुआत की है, जिसके तहत बेहतर बैंकिंग सुविधाओं के साथ दुर्घटना, जीवन और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी कई लाभकारी योजनाएं मिलेंगी।

जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस विशेष पैकेज का उद्देश्य होमगार्ड्स कर्मचारियों और उनके परिवारों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं के साथ वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराना है।

इस योजना के तहत कर्मचारियों को ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट कवर, दिव्यांगता बीमा, टर्म लाइफ कवर और हॉस्पिकैश जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके अलावा वेतन खाता धारकों को बैंक की विभिन्न डिजिटल और विशेष बैंकिंग सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

आईडीबीआई बैंक के अनुसार देशभर में उसकी 2,156 शाखाएं, 3,049 एटीएम और 1,610 केंद्रों पर 58 ई-लाउंज संचालित हैं। बैंक पहले से ही कई सरकारी विभागों और निजी संस्थानों को कॉरपोरेट वेतन खाता सेवाएं प्रदान कर रहा है।

होमगार्ड विभाग का कहना है कि यह पहल कर्मचारियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now