स्वामी हरिदास आविर्भाव महोत्सव में दिव्य रत्नाभिषेक, ‘श्री हरिदास वंश यश सागर’ ग्रंथ का भव्य विमोचन

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 18h Ago 92 Views


वृंदावन में चल रहे 546वें श्री स्वामी हरिदास जी महाराज आविर्भाव महोत्सव के छठवें दिन श्रद्धा, भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री राधा प्रसाद धाम में ठाकुरजी का बहुमूल्य रत्नों से दिव्य रत्नाभिषेक किया गया, वहीं कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने ‘श्री हरिदास वंश यश सागर’ ग्रंथ का भव्य विमोचन किया।

श्री स्वामी हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव के छठवें दिन गोपाल खार स्थित श्री राधा प्रसाद धाम में ठाकुर स्वरूप का हीरा, पन्ना, मोती और माणिक्य जैसे बहुमूल्य रत्नों से अलौकिक रत्नाभिषेक किया गया। दिव्य दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भक्ति भाव से अभिभूत दिखाई दिए।

महोत्सव के दौरान आयोजित विद्वत गोष्ठी में वक्ताओं ने स्वामी हरिदास जी की तपस्या, भक्ति और भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनके अप्रतिम योगदान पर प्रकाश डाला। इसी अवसर पर श्री स्वामी हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज द्वारा रचित ‘श्री हरिदास वंश यश सागर’ ग्रंथ का विमोचन किया गया।

कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने इस ग्रंथ को ब्रज की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज बताया। सायंकाल अंतरराष्ट्रीय भजन गायिका कैलाश प्रियंका की सुरम्य भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और देर रात तक हरिनाम संकीर्तन व भक्ति गीतों के बीच महोत्सव भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now