17 सितंबर: जन्मदिन की बधाई के साथ भाजपा चौमुंहा मण्डल के पदाधिकारियों ने हवन कर पीएम मोदी को दिया आशीर्वाद

  • संवाददाता: अनुज शर्मा
  • 1d Ago 74 Views


आज 17 सितंबर के दिन भारतीय जनता पार्टी के मंडल चौमुंहा में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया गया। 17 सितंबर के दिन जन्मदिन की बधाई के साथ साथ भाजपा चौमुंहा मण्डल के सभी पदाधिकारियों ने हवन कर प्रधान मंत्री मोदी जी को दिया आशीर्वाद। इस अवसर पर आदरणीय देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवन को लंबी आयु देते हुए बधाई दी गई।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल चौमुंहा के कई प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मण्डल प्रभारी, श्री मति मुदिता शर्मा जी तथा मण्डल अध्यक्ष, श्री मुरारी लाल सिसोदिया जी विशेष रूप से शामिल हुए। इनके अलावा डॉ संदीप चौधरी जी और डॉ राजवीर सिंह जी ने भी इस अवसर पर उपस्थित रहकर हवन में भाग लिया और बधाई दी।

इसके साथ ही मंडल महामंत्री, अशोक सिसोदिया, मण्डल उपाध्यक्ष, धीरज शर्मा, मुकेश सिसोदिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मण्डल मंत्री, लोकेश पांडेय, राजू पहलवान, हरिगोपाल एवं मंडल मंत्री अनीता राघव समेत समस्त भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। भाजपा चौमुंहा मण्डल के इन सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लंबी आयु की प्रार्थना की और 17 सितंबर को जन्मदिन की बधाई दी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now