राधा अष्टमी पर बरसाना में 20 लाख श्रद्धालुओं की तैयारी, 7 ज़ोन और 20 सेक्टर में बटी सुरक्षा व्यवस्था

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 12h Ago 131 Views


राधा अष्टमी के अवसर पर बरसाना में आज और कल के बीच लगभग 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतज़ाम किए हैं।

पूरे मेला क्षेत्र को 7 ज़ोन और 20 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जहां प्रत्येक सेक्टर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है तथा विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और डीआईजी द्वारा मांगी गई अतिरिक्त पुलिस फोर्स, पीएसी तथा फ्लड कंपनीज़ भी तैनात कर दी गई हैं। सभी वरिष्ठ अधिकारी लगातार मेला क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं और भीड़ वाले प्रेशर पॉइंट्स पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन के अनुसार सबसे बड़ी चुनौती उस समय होती है जब श्रीजी मंदिर परिसर दर्शन व्यवस्था के तहत कुछ समय के लिए बंद होकर दोबारा खुलता है। इस दौरान श्रद्धालुओं का दबाव अचानक बढ़ जाता है। इसे देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग और डी-ब्रीफिंग के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मंदिर खुलने और बंद होने के समय विशेष सतर्कता बरतें, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो और दर्शन व्यवस्था सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनी रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now