शराबियों के विवाद में 72 वर्षीय बुजुर्ग को लगी गोली, हाथ के पार निकली गोली

  • 22h Ago 144 Views


मथुरा। थाना राया क्षेत्र के गांव मुरसैनिया में शराब पी रहे युवकों के बीच हुए विवाद के दौरान 72 वर्षीय बुजुर्ग को गोली लगने से सनसनी फैल गई। घायल बुजुर्ग को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जबकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव मुरसैनिया निवासी रमेश चंद्र (72) गुरुवार शाम अपने खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में बंबे के पास कुछ युवक शराब पी रहे थे और उनके बीच कहासुनी चल रही थी।

आरोप है कि इसी दौरान नगला हरी निवासी नीटू पुत्र राजन ने फायरिंग कर दी। गोली रमेश चंद्र के हाथ में लगी और हाथ के पार निकल गई। गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

घायल बुजुर्ग को परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाना राया पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now