आगरा: मेले से अचानक लापता हुई लड़की का पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

  • 4d Ago 213 Views


आगरा के सैंया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नदीम में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। रविवार शाम को पुराने बाबू महाराज के मेले में गई एक लड़की अचानक लापता हो गई। लड़की के घर वापस न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।

इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और पूरी रात संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार सुबह भी परिजन और ग्रामीण लगातार लड़की की तलाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान तलाश करते समय लड़की का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला।

शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना तुरंत सैंया पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सैंया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही घटना की परिस्थितियों की पड़ताल शुरू कर दी है। लड़की मेले से किन परिस्थितियों में लापता हुई और उसकी मौत कैसे हुई, पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now