राधा अष्टमी पर बरसाना में 20 लाख श्रद्धालुओं की तैयारी, 7 ज़ोन और 20 सेक्टर...
- 12h ago
वृंदावन की ओमेक्स सोसाइटी में लगातार बढ़ रही चोरी, चेन स्नेचिंग और वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाओं से नाराज निवासियों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। बदहाल सुरक्षा व्यवस्था के विरोध में सोसाइटी वासियों ने सीनियर सिटीजन कार्यालय से कंपनी दफ्तर तक विरोध जुलूस निकालकर वर्तमान प्रबंधक को हटाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई।
ओमेक्स सोसाइटी में बड़ी संख्या में निवासी हाथों में तख्तियां लेकर कंपनी कार्यालय तक पहुंचे और सुरक्षा में लगातार हो रही चूक के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लंबे समय से चोरी, चेन स्नेचिंग और वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रबंधन ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया।
निवासियों ने वर्तमान सोसाइटी मैनेजर को तत्काल हटाने, सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने, सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाने और रात्रि गश्त सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना है कि सोसाइटी में रहने वाले परिवार और वरिष्ठ नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान कंपनी के सेल्स ऑफिसर विपिन कुमार मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का भरोसा देते हुए 24 घंटे की मोहलत मांगी। हालांकि आक्रोशित लोगों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
वृंदावन की ओमेक्स सोसाइटी में लगातार बढ़ रही चोरी, चेन स्नेचिंग और वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाओं से नाराज निवासियों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। बदहाल सुरक्षा व्यवस्था के विरोध में सोसाइटी वासियों ने सीनियर सिटीजन कार्यालय से कंपनी दफ्तर तक विरोध जुलूस निकालकर वर्तमान प्रबंधक को हटाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। ओमेक्स सोसाइटी में बड़ी संख्या में निवासी हाथों में तख्तियां लेकर कंपनी कार्यालय तक पहुंचे और सुरक्षा में लगातार हो रही चूक के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लंबे समय से चोरी, चेन स्नेचिंग और वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रबंधन ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। निवासियों ने वर्तमान सोसाइटी मैनेजर को तत्काल हटाने, सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने, सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाने और रात्रि गश्त सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना है कि सोसाइटी में रहने वाले परिवार और वरिष्ठ नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कंपनी के सेल्स ऑफिसर विपिन कुमार मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का भरोसा देते हुए 24 घंटे की मोहलत मांगी। हालांकि आक्रोशित लोगों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!