राधा अष्टमी पर बरसाना में 20 लाख श्रद्धालुओं की तैयारी, 7 ज़ोन और 20 सेक्टर...
- 12h ago
राधाष्टमी महोत्सव को लेकर मथुरा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना जमुनापार क्षेत्र के रावल गांव पहुंचकर मंदिर परिक्रमा मार्ग और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
राधाष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं के रावल गांव पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने मंदिर परिक्रमा मार्ग, प्रमुख प्रवेश-निकास मार्गों और संवेदनशील स्थानों का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, सुगम आवागमन, सुरक्षित दर्शन और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा।
प्रशासन का कहना है कि राधाष्टमी महोत्सव के दौरान रावल गांव में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में दर्शन कर सकें।
राधाष्टमी महोत्सव को लेकर मथुरा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना जमुनापार क्षेत्र के रावल गांव पहुंचकर मंदिर परिक्रमा मार्ग और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। राधाष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं के रावल गांव पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने मंदिर परिक्रमा मार्ग, प्रमुख प्रवेश-निकास मार्गों और संवेदनशील स्थानों का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, सुगम आवागमन, सुरक्षित दर्शन और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। प्रशासन का कहना है कि राधाष्टमी महोत्सव के दौरान रावल गांव में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में दर्शन कर सकें।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!