गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 18h ago
कोतवाली क्षेत्र के रंगजी मंदिर के समीप एक युवक ने भाजपा नेता, उनके बेटों और साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना में घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि मामले की जांच जारी है।
पीड़ित अविनाश शर्मा के अनुसार, उसके भाई की रंगजी मंदिर के पास भाजपा नेता के बेटे से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद शांत कराने पहुंचे अविनाश का आरोप है कि भाजपा नेता योगेश योगिराज, उनके बेटों और करीब आधा दर्जन अन्य युवकों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की।
हमले में अविनाश के सिर और हाथ की उंगलियों में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विनीत यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा लाए गए घायल युवक का उपचार चल रहा है तथा उसके सिर और उंगली में गंभीर चोटें हैं।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र के रंगजी मंदिर के समीप एक युवक ने भाजपा नेता, उनके बेटों और साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना में घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि मामले की जांच जारी है। पीड़ित अविनाश शर्मा के अनुसार, उसके भाई की रंगजी मंदिर के पास भाजपा नेता के बेटे से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद शांत कराने पहुंचे अविनाश का आरोप है कि भाजपा नेता योगेश योगिराज, उनके बेटों और करीब आधा दर्जन अन्य युवकों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में अविनाश के सिर और हाथ की उंगलियों में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विनीत यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा लाए गए घायल युवक का उपचार चल रहा है तथा उसके सिर और उंगली में गंभीर चोटें हैं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!