गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 18h ago
वृंदावन (मथुरा): कोतवाली क्षेत्र के रंगजी मंदिर के समीप कथित तौर पर भाजपा नेता और उनके बेटों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। हमले में घायल युवक अविनाश शर्मा को गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है।
पीड़ित अविनाश शर्मा के अनुसार, उसके भाई की रंगजी मंदिर के पास भाजपा नेता के बेटे से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद शांत कराने पहुंचे अविनाश पर आरोप है कि भाजपा नेता योगेश योगिराज, उनके बेटों और करीब आधा दर्जन अज्ञात युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हमले में अविनाश के सिर और हाथ की उंगलियों में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विनीत यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा लाए गए घायल अविनाश का उपचार किया जा रहा है तथा उसके सिर और उंगलियों में गंभीर चोटें हैं।
फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वृंदावन (मथुरा): कोतवाली क्षेत्र के रंगजी मंदिर के समीप कथित तौर पर भाजपा नेता और उनके बेटों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। हमले में घायल युवक अविनाश शर्मा को गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़ित अविनाश शर्मा के अनुसार, उसके भाई की रंगजी मंदिर के पास भाजपा नेता के बेटे से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद शांत कराने पहुंचे अविनाश पर आरोप है कि भाजपा नेता योगेश योगिराज, उनके बेटों और करीब आधा दर्जन अज्ञात युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में अविनाश के सिर और हाथ की उंगलियों में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विनीत यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा लाए गए घायल अविनाश का उपचार किया जा रहा है तथा उसके सिर और उंगलियों में गंभीर चोटें हैं। फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!