राधा अष्टमी पर बरसाना में 20 लाख श्रद्धालुओं की तैयारी, 7 ज़ोन और 20 सेक्टर...
- 12h ago
वृन्दावन को पृथक ए-श्रेणी नगरपालिका परिषद का दर्जा दिलाने के लिए जारी जन-आंदोलन लगातार रफ्तार पकड़ता जा रहा है। इस मांग को लेकर 'वृन्दावन ए-ग्रेड नगरपालिका जन अभियान मंच' की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुधवार को छिपी गली स्थित राम-सीता मंदिर में आयोजित की गई। इस बैठक में अभियान की अब तक की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने बताया कि चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को स्थानीय निवासियों के साथ-साथ विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हो रहा है। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि यह मांग किसी एक संगठन या संस्था की नहीं है, बल्कि संपूर्ण वृन्दावन धाम की सामूहिक भावना और जन-आकांक्षा का प्रतीक है।
आंदोलन को और अधिक संगठित, प्रभावी तथा गति प्रदान करने के उद्देश्य से बैठक में एक बड़ा रणनीतिक निर्णय लिया गया। इसके तहत नगर के प्रत्येक क्षेत्र और मोहल्ले से दो-दो प्रतिनिधि नियुक्त किए जाएंगे। ये प्रतिनिधि घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे और हस्ताक्षर अभियान को व्यापक बनाएंगे।
मंच के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। जल्द ही इस जन-आकांक्षा के संबंध में एकत्रित हस्ताक्षरों के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, शासन और प्रशासन को ज्ञापन देकर जनता की भावना से अवगत कराया जाएगा।
वृन्दावन को पृथक ए-श्रेणी नगरपालिका परिषद का दर्जा दिलाने के लिए जारी जन-आंदोलन लगातार रफ्तार पकड़ता जा रहा है। इस मांग को लेकर 'वृन्दावन ए-ग्रेड नगरपालिका जन अभियान मंच' की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुधवार को छिपी गली स्थित राम-सीता मंदिर में आयोजित की गई। इस बैठक में अभियान की अब तक की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में वक्ताओं ने बताया कि चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को स्थानीय निवासियों के साथ-साथ विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हो रहा है। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि यह मांग किसी एक संगठन या संस्था की नहीं है, बल्कि संपूर्ण वृन्दावन धाम की सामूहिक भावना और जन-आकांक्षा का प्रतीक है।आंदोलन को और अधिक संगठित, प्रभावी तथा गति प्रदान करने के उद्देश्य से बैठक में एक बड़ा रणनीतिक निर्णय लिया गया। इसके तहत नगर के प्रत्येक क्षेत्र और मोहल्ले से दो-दो प्रतिनिधि नियुक्त किए जाएंगे। ये प्रतिनिधि घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे और हस्ताक्षर अभियान को व्यापक बनाएंगे।मंच के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। जल्द ही इस जन-आकांक्षा के संबंध में एकत्रित हस्ताक्षरों के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, शासन और प्रशासन को ज्ञापन देकर जनता की भावना से अवगत कराया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!