उत्तराखंड में मौसम का कहर: बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत, कई जिलों में अलर्ट

  • 117d Ago 245 Views


उत्तराखंड में मौसम ने अचानक विकराल रूप ले लिया है। भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। चमोली जिले की निजमूला घाटी में बिजली गिरने से 500 से अधिक बकरियों की मौत हो गई, जिससे स्थानीय पशुपालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

वहीं पिथौरागढ़ में लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने का फैसला लिया है।

भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लोगों को अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

हालांकि खराब मौसम के बीच भी चारधाम यात्रा जारी है, लेकिन यात्रियों और स्थानीय लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now