गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 18h ago
मथुरा: थाना कोसीकलां क्षेत्र में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार थार कार की टक्कर से 24 वर्षीय युवक पवन कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह हरियाणा के पलवल से बस से उतरकर पैदल अपने घर जा रहा था।
मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र मुकेश, निवासी मीना नगर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पवन पलवल के भगोला स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार देर रात वह बस से उतरकर हाईवे के रास्ते अपने घर की ओर पैदल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार थार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद आसपास के दुकानदारों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल पवन को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची कोसीकलां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस फरार थार चालक की तलाश कर रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
मथुरा: थाना कोसीकलां क्षेत्र में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार थार कार की टक्कर से 24 वर्षीय युवक पवन कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह हरियाणा के पलवल से बस से उतरकर पैदल अपने घर जा रहा था। मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र मुकेश, निवासी मीना नगर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पवन पलवल के भगोला स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार देर रात वह बस से उतरकर हाईवे के रास्ते अपने घर की ओर पैदल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार थार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के दुकानदारों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल पवन को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोसीकलां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस फरार थार चालक की तलाश कर रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!