गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 18h ago
मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के नगला ओहावा गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का टूटा तार खेत में पड़ा होने से उसकी चपेट में आने पर दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय विवेक पुत्र रामकिशन बघेल अपने पिता को खेत पर चाय देकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान धान के खेत में टूटकर पड़े 11 KV बिजली के तार की चपेट में आने से वह करंट लगने से गिर पड़ा।
विवेक को तड़पता देख पास के खेत में चारा काट रहे 22 वर्षीय गोविंद सिंह पुत्र रामवीर उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन खेत में फैले करंट की चपेट में वह भी आ गए। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सुरीर समेत आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
सूचना पर एसडीएम मांट चंद्रभूषण प्रताप भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेज दिया।
हादसे के बाद नगला ओहावा गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में टूटे तारों और जर्जर विद्युत लाइनों की तत्काल जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के नगला ओहावा गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का टूटा तार खेत में पड़ा होने से उसकी चपेट में आने पर दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय विवेक पुत्र रामकिशन बघेल अपने पिता को खेत पर चाय देकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान धान के खेत में टूटकर पड़े 11 KV बिजली के तार की चपेट में आने से वह करंट लगने से गिर पड़ा। विवेक को तड़पता देख पास के खेत में चारा काट रहे 22 वर्षीय गोविंद सिंह पुत्र रामवीर उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन खेत में फैले करंट की चपेट में वह भी आ गए। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुरीर समेत आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एसडीएम मांट चंद्रभूषण प्रताप भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेज दिया। हादसे के बाद नगला ओहावा गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में टूटे तारों और जर्जर विद्युत लाइनों की तत्काल जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!