श्रीजी पीठाचार्य मनीष बाबा के द्वारा ब्राह्मणों का मुख्य पर्व श्रावणी उपाक्रम कराया गया

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 3d Ago 154 Views


बुधवार को पुणय सलिला श्री यमुनाजी के पावन तट विश्राम घाट पर माथुर चतुर्वेदी समाज की आदि गुरु गद्दी श्रीजी पीठ के तत्वावधान मे श्रीजी पीठाधीश्वर १०८ श्री ठाकुर जी बाबा महाराज के सानिध्य मे श्रीजी पीठाचार्य मनीष बाबा के द्वारा ब्राह्मणों का  मुख्य  पर्व "श्रावणी उपाकर्म " ब्राह्मणों को  कराया गया 


सर्वप्रथम सभी ब्राह्मणोंको पंचगव्य द्वारा देहिंक शुधी करायी उपाकर्म मे माँ अरुणधति पूजन, सप्तऋषि पूजन, ऋषितर्पण, पितर तर्पण, धर्मराज पूजन, दशविध स्नान, यज्ञोपवीत सस्कार पूजन आदि ब्रह्म कर्म किये यह यज्ञ प्राचीन समय से चला आ रहा है । इस यज्ञ को  करने मात्र से जो भी अशुद्धता वर्ष भर मे हो जाती है जाने अनजाने मे जो भी पाप कर्म आदि हो जाते है उन सभी की शुद्धि यज्ञ आदि करने मात्र से दूर हो जाती है ।

कार्यक्रम मे  कपिल बाबा, आशीष बाबा,दीपू बाबा,मनीष कृष्ण शास्त्री,सुनसुन सरदार, पण्डित शयामु, पण्डित शिवम् ,प •भास्कर बाबा, पंडित गोपेश, विनोद चतुर्वेदी,सीपू सरदार , कैलाश चतुर्वेदी, आचार्य दाऊजी ,उपेन्द्र आदि भक्त उपस्थित रहे ।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now