गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 18h ago
उत्तराखंड के ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा टल गया, जहां उज्जैनी एक्सप्रेस शंटिंग के दौरान अचानक पटरी से उतर गई और दीवार से जा टकराई। राहत की बात यह रही कि ट्रेन खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना रेलवे यार्ड खांड गांव के पास उस समय हुई जब गाड़ी संख्या 14317 उज्जैनी एक्सप्रेस की शंटिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन बेकाबू होकर दीवार से टकरा गई और इंजन समेत कुछ कोच पटरी से उतर गए।
रेलवे के अनुसार ट्रेन में उस समय कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ब्रेक सिस्टम में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि इंजन के पहिए पटरी से उतर गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है।
आरपीएफ अधीक्षक सरोज कुमार ने भी पुष्टि की कि शंटिंग के दौरान यह घटना हुई और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
फिलहाल रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और तकनीकी खामी की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
उत्तराखंड के ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा टल गया, जहां उज्जैनी एक्सप्रेस शंटिंग के दौरान अचानक पटरी से उतर गई और दीवार से जा टकराई। राहत की बात यह रही कि ट्रेन खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।घटना रेलवे यार्ड खांड गांव के पास उस समय हुई जब गाड़ी संख्या 14317 उज्जैनी एक्सप्रेस की शंटिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन बेकाबू होकर दीवार से टकरा गई और इंजन समेत कुछ कोच पटरी से उतर गए। रेलवे के अनुसार ट्रेन में उस समय कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ब्रेक सिस्टम में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि इंजन के पहिए पटरी से उतर गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है। आरपीएफ अधीक्षक सरोज कुमार ने भी पुष्टि की कि शंटिंग के दौरान यह घटना हुई और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और तकनीकी खामी की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!