रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

  • 2d Ago 119 Views


मथुरा। थाना राया क्षेत्र के नगला मिश्री मोड़ के सामने रेलवे ट्रैक के पास गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बिचपुरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली कि एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना पर बिचपुरी चौकी प्रभारी कुशल पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग युवा बताई जा रही है।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now