पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, मारपीट का वीडियो वायरल

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 9d Ago 351 Views


मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला समेत कई लोग युवक पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

घायल युवक विष्णु पुत्र राम सिंह, निवासी सुदामा गढ़ी, थाना सुरीर, ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले एक मामले में उसे धारा 151 के तहत जेल भेजा गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद उसे समझौते (राजीनामा) के बहाने गांव जावरा बुलाया गया।

विष्णु का आरोप है कि जैसे ही वह जावरा पहुंचा, महिला और उसके पुत्र समेत अन्य लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं और वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

सूचना मिलते ही थाना सुरीर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now