गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 17h ago
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) ने जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को तीन अनधिकृत कॉलोनियों में निर्मित सड़क, गेट, ऑफिस और अन्य अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत की गई।
एमवीडीए के अनुसार, मौजा जैंत स्थित वीआईपी रोड पर गुरुर उरोजा द्वारा लगभग 18 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित की गई बृज प्रेस कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण किया गया। वहीं सुनरख बांगर, वृंदावन में श्याम लाल द्वारा लगभग 3 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित अनधिकृत कॉलोनी को भी हटाया गया।
इसके अलावा मौजा देवी आटस में मुकेश द्वारा करीब 12 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित कॉलोनी में बनी सड़क, कार्यालय और बाउंड्रीवाल सहित अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त कर दिया गया।
प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि तीनों विकासकर्ताओं को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित समय सीमा में अवैध निर्माण नहीं हटाने पर सक्षम न्यायालय से ध्वस्तीकरण आदेश प्राप्त होने के बाद प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कि अभियान रहेगा जारी
एमवीडीए कि उपाध्यक्ष एवं सचिव के निर्देशन में जिले में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि किसी भी कॉलोनी में भूखंड खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें, ताकि अवैध परियोजनाओं में निवेश से बचा जा सके।
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) ने जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को तीन अनधिकृत कॉलोनियों में निर्मित सड़क, गेट, ऑफिस और अन्य अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत की गई। एमवीडीए के अनुसार, मौजा जैंत स्थित वीआईपी रोड पर गुरुर उरोजा द्वारा लगभग 18 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित की गई बृज प्रेस कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण किया गया। वहीं सुनरख बांगर, वृंदावन में श्याम लाल द्वारा लगभग 3 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित अनधिकृत कॉलोनी को भी हटाया गया। इसके अलावा मौजा देवी आटस में मुकेश द्वारा करीब 12 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित कॉलोनी में बनी सड़क, कार्यालय और बाउंड्रीवाल सहित अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त कर दिया गया। पहले दिए गए थे नोटिस प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि तीनों विकासकर्ताओं को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित समय सीमा में अवैध निर्माण नहीं हटाने पर सक्षम न्यायालय से ध्वस्तीकरण आदेश प्राप्त होने के बाद प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कि अभियान रहेगा जारी एमवीडीए कि उपाध्यक्ष एवं सचिव के निर्देशन में जिले में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि किसी भी कॉलोनी में भूखंड खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें, ताकि अवैध परियोजनाओं में निवेश से बचा जा सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!